फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय चौक के पास जल निगम का मुख्य पाइप फटने से पानी की आपूर्ति पिछले तीन दिनों से बाधित है। तहसील मुख्यालय पर जलापूर्ति न होने से सैकड़ों परिवार पानी के लिए इधर-उधर भटक रहा है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से विभाग के प्रति उपभोक्ताओं की नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जल निगम की स्थानीय इकाई से पानी की आपूर्ति के लिए अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाया गया है। बीते चार अप्रैल को चौक के पास मुख्य पाइप फट गई है। इसके चलते आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गर्मी के मौसम में आपूर्ति तीन दिन से बंद होने के कारण पानी के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए सुबह से इधर-उधर भटकते हैं। प्रतिदिन पानी के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप पर लोगों को लाइन लगाना पड़ रहा है। स्थानीय कस्बा निवासी सीमा सिंह, मंजू चौहान, छोटेलाल चौरसिया, विंध्याचल चौरसिया, मनजीत सिंह, लल्लू वर्मा आदि ने तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि पाइप लाइन फटने की जानकारी होने के बाद कर्मचारियों को जल्द से जल्द मरम्मत का निर्देश दिया गया है। कर्मचारियों द्वारा मुख्य पाइप को ठीक करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत होने के बाद पानी की आपूर्ति सुचारु रुप से संचालित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें