भुड़कुड़ा कोतवाली के मुस्तफाबाद गांव में शनिवार की देेर रात विद्युत शार्ट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में दो बकरियों की झुलस कर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
गांव निवासी रामपत राम की आवासीय मड़ई के ऊपर से गुजरे विद्युत आपूर्ति के तार आपस में सटने से चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। जब परिजनों की नींद टूटी तो झोपड़ी में आग लग चुकी थी। पीड़ित परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते अंदर बंधी दो बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। साथ ही झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आग गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी।