फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग हर रोग की दवा: शत्रुध्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में रेवतीपुर गांव में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोनभद्र के संगठन मंत्री शत्रुघ्न सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा गंभीर और असाध्य बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। कहा कि योग हर रोग की दवा है। उन्होंने बताया कि योग करने का सबसे उपयुक्त समय सूर्योदय होने से पहले एवं एकांत जगह पर किया जा सकता है। योग शिक्षक एवं आयोजक नरेंद्र कुमार राय ने योग शिविर में कई तरह के आसान योग के बारे बताने के साथ लोगों को प्रशिक्षित किया। इसमें प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए योग सबसे बड़ी दवा है। योग मानसिक सहित हर तरह के रोगों से मुक्ति दिलाता है। इस मौके पर प्रांतीय संवाद प्रभारी राजनारायण, उपेंद्र कुमार शर्मा, वाईपी सिंह, बलिराम मौर्या, विनोद, संजय कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया, मुराही, उषा राय, कुमकुम, शांति, अंजना, दशरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें