फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोचार के साथ हुई शिव-पार्वती की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील मुख्यालय के शिव मंदिर परिसर से महाशिवरात्रि पर मंगलवार की शाम भगवान शिव की बारात अडभंगी, दैत्यों, राक्षसों और भूत, पिशाच, प्रेतों के साथ गाजे-बाजे से धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल लोग होली गीतों पर झूमते-नाचते हुए चल रहे थे। बारात में शामिल शिव की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारात ब्लॉक मुख्यालय मुख्य सब्जी मंडी बाजार होते हुए रेलवे क्रासिंग पार करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई तक गई। स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर में शिव और पार्वती की पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोचार के साथ विद्वान पंडितों द्वारा शादी कराई गई। बारात में मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, शिवमंदिर के मुख्य पुजारी चंद्रकांत मिश्र, नरेंद्र सिंह, गिरीशचंद्र श्रीवास्तव, कुबेरनाथ श्रीवास्तव, उपेंद्र, संदीप शर्मा, अरुण गांधी, सिपाही, फेंकू लाल, रामचंद्र बिंद, ग्राम प्रधान सेवराई प्रतिनिधि हरि जी सिंह, सोनू अग्रहरि, राहुल गांधी, दंगल पासी, राहुल यादव, प्रदीप यादव भीष्मा, गणेश, डब्लू राय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
विज्ञापन


रुद्राभिषेक आज
गाजीपुर। अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर नई बस्ती विशेश्वरगंज में शिवरात्रि के मौके पर 14 फरवरी की शाम 3 बजे से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के अजीतनरायन लाल ने कार्यक्रम में लोगों से भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें