फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट:20 दिलदारनगर और 17 घंट ठप रही नंदगंज की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

33 हजार की लाइन में फाल्ट होने से दिलदारनगर में 20 और नंदगंज में 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। अनापूर्ति की वजह से एक तरफ जहां लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा, वहीं अंधेरा होने से तरह-तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ीं।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार गुरुवार की रात करीब आठ बजे 33 हजार की लाइन में खराबी आने से दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सुबह तक बिजली नहीं आई। सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी। दूसरे दिन शुक्रवार की शाम चार बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि 33 हजार लाइन में खराबी आने से आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब नौ बजे श्रीगंज गांव के पास 33 हजार की लाइन का जिस्क प्लेट बर्स्ट हो गया। इसकी वजह से नंदगंज, बरहपुर, सौरम, कुसम्ही कला, बेलासी, बेलसड़ी, रसूलपुर, धरवा, सहेड़ी, सम्मनपुर, सिहोरी, बंतरा, हकीमपुर, देवसिहा, दवोपुर सहित आदि सैकड़ों गांवों अंधेरे में डूब गए। बिजली के अभाव में पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से सुबह लोगों की पानी को लेकर परेशानियां बढ़ गई है। सुबह बिजली पर आधारित दुकानदार बिजली आने का इंतजार करने लगे। 17 घंटा बाद शनिवार को दिन में दो बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों को राहत मिली। जेई रमेश कुमार ने बताया कि 33 हजार लाइन में फाल्ट की वजह से आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें