फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी से पीओएस मशीन द्वारा वितरित होगा उर्वरक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के राइफल क्लब में रविवार को डीएम के बालीजी की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने जनपद में एक फरवरी से उर्वरक वितरण पीओएस मशीन द्वारा करने का निर्देश देने के साथ उसका प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने ऋण मोचन योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के बारे में कृषि अधिकारी से पूछा। इस पर कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सदर और सैदपुर में निस्तरण के लिए कुछ दिक्कत आई थी। इसको निर्धारित समय के अंदर पूरा कर लिया गया। शेष तहसीलों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। बैंकों द्वारा सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। डीएम ने उद्यान, ऊसर सुधार के विभागों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरुप पूर्ति समय से कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती न जाए। साथ नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहर की शील्ड सफाई समय से कर किसानों के मांग के आधार पर पानी आपूर्ति टेल तक की जाए। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत न उठाना पड़े। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के उपस्थित न होने से विभाग की समीक्षा नहीं होने पर डीएम ने काफी रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें