फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता के श्लोक की तरह है पार्टी का संकल्प पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र गीता के श्लोक की तरह है। जिसे पार्टी अक्षरश: पूरा करती है। भाजपा अकेली पार्टी है। जिसने निकाय चुनाव में संकल्प पत्र जारी किया है। जबकि चुनाव लड़ रहे किसी अन्य दल ने नगरीय क्षेत्र की जनता के सामने कोई संकल्प प्रस्तुत नहीं किया। यह बातें केंद्रीय रेल एवं संचार राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने शुक्रवार की रात नगर के चौक स्थित राम चबूतरा पर चुनावी जनसभा में कही।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नगरीय निकाय में भी भाजपा की सरकार बनने पर संकल्प पत्र के अनुसार नगर में रहने वाले लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल सहित बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। वाटर एटीएम लगाकर मुहल्लों में सामान्य लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का काम पार्टी करेगी। 22 नवंबर को होने वाले मतदान में पार्टी के चेयरमैन सहित सभी वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर केंद्र एवं प्रदेश की तरह भाजपा की सरकार बनानी होगी। विधायक अलका राय ने कहा कि लंबे समय से नगरपालिका मुहम्मदाबाद की बागडोर एक ही परिवार के हाथ में रही है। जिन्हें नगर के विकास से कोई लेना देना नहीं है। सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, पार्टी के प्रत्याशी दिनेश वर्मा, विरेंद्र राय, तेजबहादुर यादव, दिनेशचंद्र अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजकिशोर अग्रवाल एवं संचालन रामजी गिरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें