फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग की हितैषी है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। ओम विश्वनाथ महाविद्यालय में भाजपा की ओर से आयोजित अति पिछड़ा वर्ग चेतना रैली में स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। विकास के नाम पर सिर्फ आश्वासन देने का काम किया है। देश आजाद हुए 70 वर्ष बीतने के बाद भी पिछड़ों को रोटी, कपड़ा, मकान, इलाज, बिजली-पानी, रास्ता आदि समस्याओं का रोना, रोना पड़ रहा है। भाजपा को छोड़ दिया जाए तो अन्य सरकारों ने जनता की समस्याओं को समझने का कार्य नहीं किया। सिर्फ वोट की राजनीति करते रहे। सपा-बसपा जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। इससे आपको सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि कुछ राजभर समाज के दलालों के दिन लदने वाले है, जो महाराजा सुहेलदेव के सपनों को चूर करने कार्य कर रहे हैं। भाजपा ने सुहेलदेव ट्रेन चलाकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है। लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती में सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा की स्थापना कराया। सदर विधायक संगीत बलवंत ने कहा भाजपा पिछड़ों के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ती है। निकाय चुनाव पूर्ण बहुमत से इसे आप जिताने का कार्य करें। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने स्वत्रंत प्रभार मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। इससे पूर्व चेतना रैली का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने महापुरुषों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर आयोजक प्रभुनाथ चौहान, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, विजेंद्र राय, रामहित राम, अनिल पांडेय, राजेश सोनकर, मनोज राजभर, दुर्गविजय शर्मा, रामलखन मौर्य, अशोक यादव, अजय चौहान, रविंद्र राजभर, मुन्ना राजभर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता दुर्गविजय शर्मा तथा संचालन डा. अनिल राजभर ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें