फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत मनोज ने कोतवाली में दर्ज कराया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। अपहृत मनोज सिंह ने हालत में सुधार में होने पर शनिवार को कोतवाली में उसके साथ हुए घटनाक्रम का बयान दर्ज कराया। उसके बयान के बाद पुलिस ने नए सिरे से घटना की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गुरुवार को देवचंदपुर गांव निवासी युवक मनोज सिंह का खेत जाते समय कार सवारों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में मनोज के परिजनों ने एक नामजद एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को सादात थाना क्षेत्र के गौरा गांव के राजभर बस्ती के पास नहर में बेहोशी की हालत में मनोज मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और यहां से वाराणसी ले गई थी। वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में इलाज किया गया। शनिवार को अस्पताल से मुक्त होने पर सैदपुर में उपनिरीक्षक अजय पांडेय ने घटनाक्रम में पूछताछ करते हुए मनोज का बयान दर्ज किया। मनोज ने बताया कि नामजद आरोपी किशन के साथ तीन अन्य लोगों ने गुरुवार को गांव से बाहर खेत के पास से उसका अपहरण किया। उनके साथ मारपीट के साथ कनपटी पर पिस्टल सटाकर जबरदस्ती उसे बदमाशों ने कार में बैठा लिया। बदमाशों के साथ मौजूद एक अन्य युवक मोटर साइकल से भी था, जो रोड ब्लाक करके पीछे देख रहा था। पूरी रात गाजीपुर, नंदगंज सहित अन्य जगह घुमाते हुए कार सवारों ने शुक्रवार को नहर में फेंक दिया। बताया कि बदमाश बार-बार फोन करके किसी व्यक्ति को मेरे बारे में बताते रहे। उस व्यक्ति के न आने के बाद वह उसे कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया गया है। घटनाक्रम और घटना की पुलिस टीम विवेचना कर रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें