फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवतीपुर को हराकर धनाड़ी ने शील्ड पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। नव युवक मंगल दल के तत्वावधान में नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज के मैदान में 54वीं अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। रविवार की शाम खेले गए फाइनल में धनाड़ी ने रेवतीपुर को 1-0 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद शुरु हुए मैच में धनाढी के सोनू ने 67वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। यह बढ़त मैच समाप्त होने तक धनाड़ी ने बरकरार रखी। मैन आफ द मैच का पुरस्कार धनाड़ी के सोनू, मैन आफ द टूर्नामेंट रेवतीपुर के दीपू पाल एवं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार रेवतीपुर के गोलकीपर धुरंधर यादव को मिला। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विनोद राय ने कहा कि मैच में हार जीत लगी रहती है, जो बेहतर खेलता है उसकी जीत होती है। मिर्जापुर मंडल के क्रीड़ाधिकारी भगवान राय, रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, अरविंद किशोर राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, प्रमुख समाजसेवी सचिदानंद राय चाचा, कृष्ण बिहारी राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें