फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मिनी शराब फैक्ट्री का किया भंडा फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात शराब माफियाओं और उसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान के तहत मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक फतेहउल्लापुर के पूर्व ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों को पिकअप पर लदी लाखों रुपये की अवैध देशी शराब, हजारों खाली बोतल, हजारों रैपर, स्प्रिट, शराब से भरे ड्रम, भारी मात्रा में खाली पेटी, शराब बनाने में प्रयुक्त औजार, एक बोलेरो और अन्य सामग्री बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक पिकअप पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बिहार ले जाया जा रहा है जो गाजीपुर से होते हुए हमीद सेतु की तरफ जा रही है। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने विभिन्न जगहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी बीच गाजीपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार से पिकअप जो प्लास्टिक से पूरी तरह से पैक थी। जब रजागंज पुलिस ने चालक से रुकने का इशारा किया तो उनकी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए चालक पिकअप लेकर सुहवल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे मेदिनीपुर के पास बैरिकेडिंग कर रुकने का इशारा किया। तस्कर अपने को घिरा देख और पकड़े जाने के डर से वाहन छोड़ भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने सभी को मौके से धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में पिकअप चालक ने अपना नाम जौनपुर निवासी मनीष कुमार यादव बताया। जब वाहन के परदे को पुलिस ने हटाया उसमें बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब मौजूद थी। जबकि गाड़ी में बैठे अमित साहनी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर नंदगंज थाना क्षेत्र के फत्तेउल्लाहपुर गांव निवासी विनोद राय उर्फ टुनटुन राय के घर वर्षों से चल रही अवैध देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में अपमिश्रित ब्ल्यू लाइन देशी शराब, हजारों खाली बोतलें, हजारों रैपर, स्टीकर, होलो ग्राम, टेप, केमिकल, मेथिल अल्कोहल तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि जिले में बहुत बड़ी सफलता मिली है। जांच चल रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें