फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षित महसूस कर रहे गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा (गाजीपुर)। बाराचवर विकासखंड के खड़हरा गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जानकारी होने के बाद भी किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण गांव के लोग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में लोहिया गांव के रूप में चयन होने पर गांव के लोगों में हर्ष की लहर दौड गयी कि अब उन्हें बुनियादी सुविधाओं का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। बिजली, पानी, सड़क, शौचालय एवं आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। बावजूद इसके एक वर्ष बाद भी गांव में विकास की रूपरेखा तैयार नहीं हो सकी। सबसे खराब स्थिति गांव में सड़क और पानी की है। सड़क और पीने के पानी को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। लोहिया गांव में लोक निर्माण विभाग की तरफ से पांच सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसमें दो पर काम तो शुरू हुआ लेकिन विगत छह महीने से सड़क पर गिट्टी फैलाकर छोड़ दिये जाने से मार्ग पर चलना ग्रामीणों को जोखिम भरा साबित हो रहा है। रात के समय अंधरे मे गिरकर लोग चुटहिल हो जा रहे हैं। पीने के पानी की समस्या भी बनी हुई है। गांव के अंदर बनी आरसीसी गलियों की हालत बदतर है। जो गली अभी हाल ही में बनी है उसकी गिट्टियां और सीमेंट अभी से उखड़ना शुरु हो गई है। खराब हुये निर्माण की शिकायत ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों से की है। इस लोहिया गांव में 25 आवासों में 18 की छत पड़ चुकी है। 190 शौचालय में 170 का निर्माण हुआ है। सड़क निर्माण में हो रही देरी के संबंध में लोनिवि के अवर अभियंता महेंद्र मौर्या ने बताया कि धन के अभाव में निर्माण रूका हुआ है। धन मिलते ही इसे पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें