सेवराई। स्थानीय यूनियन बैंक में गुरुवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब बैंक कर्मियों द्वारा व्यापारियों का सिक्का लेने से मना कर दिया। इससें खुन्नस खाए व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने व्यापारियों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
क्षेत्र में व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच सिक्के के प्रचलन बंद होने की अफवाहों के साथ सिक्का के लेन-देन से आनाकानी करने लगे हैं। स्थानीय व्यवसायी जब गुरुवार को सिक्का लेकर बैंक पहुंचे तो बैंक कर्मियों ने सिक्का लेने से साफ मना कर दिया। यह सूनकर व्यपारियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने बैंक परिसर में शोर शराबा शुरू कर दिया। देखते-देखते वहां दर्जनों व्यवसायियों सहित सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शाखा प्रबंधक अमित कुमार से बातचीत करके व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए शाखा प्रबंधक ने 10 का सिक्का लेने का आश्वासन दिया। वही व्यापारियों ने बैंक द्वारा एक, दो और पांच रुपये के सिक्का न लेने के चलते व्यापारियो ने बैंक कर्मियों के प्रति आक्रोश जताते हुए बैंक में हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी हंड्रेड और चौकी इंचार्ज सेवराई ने किसी तरह व्यसायियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। स्थानीय व्यवसायी दिनेश अकेला, मनोज सिंह, संतोष गुप्ता, सतेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, शांतनु उपाध्याय, नंदलाल गुप्ता, विजेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, मंगल कुशवाहा आदि ने बताया कि रिजर्व बैंक के आदेश के बावजूद बैंक कर्मी सिक्का लेने में आनाकानी कर रहे हैं। जबकि हमारे पास कई हजार के सिक्के इकठ्ठे हो गए और व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि हमें सिक्का लेने का कोई आदेश नहीं आया है और हमारे लाकर बॉक्स भी पहले से ही भरे हुए है। उच्चाधिकारियो को समस्या से अवगत करा दिया गया है आदेश मिलते ही एक, दो व पांच के सिक्के भी लिए जाएंगे।