गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के कार्य में तेजी आ गई है। मंगलवार को सभी पांच केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा कापियों का मूल्यांकन किया गया। आज सबसे अधिक कापियां मुहम्मदाबाद स्थित केंद्र पर जांची गई।
बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य जारी है। सभी पांच केंद्रों पर आज एक लाख पांच हजार 173 कापियां जांची गई। जानकारी के अनुसार राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर आज 14662 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज में 23 हजार 416, श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज में 15 हजार 338, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 27 हजार 833 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। नंदगंज संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक इंटर कालेज में सोमवार को उपनियंत्रक उदयराज ने बताया कि इस मूल्यांकन केंद्र पर 65 उप प्रधान परीक्षकों एवं 300 परीक्षकों द्वारा मूल्यांकन कार्य किया गया, जिसमें 23275 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस तरह अब तक सभी पांच केंद्रों पर दो लाख 75 हजार 909 कापियां जांची जा चुकी है। नौ मार्च को 30 हजार, दस को 49 हजार 936 तथा 11 मार्च को 90 हजार 800 कापियों का मूल्यांकन हुआ।