फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान: विभिन्न दुकानों से दस नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान चलाते हुए दस नमूने एकत्रित किए। इस दौरान विभिन्न बाजारों, प्रमुख केंद्रों एवं ग्रामीण अंचलों में कारोबारियों एवं आम जन को जागरूक किया। जंगीपुर बाजार में खाद्य कारोबारकर्ताओं को रंगीन कचरी चिप्स, पापड़ से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अजित मिश्र ने बताया की रंगीन खाद्य पदार्थ ज्यादातर अखाद्य रंगों से बनाया जाता है जो कैंसर का कारक है। निरीक्षण में पाई गई कमियों के लिए धारा-55 के तहत नोटिस तथा चार प्रतिष्ठानों को सुधार सूचनाएं भी जारी करने की अनुशंसा खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तरफ से की गई। शहरी क्षेत्र में भी चेतावनी नोटिस जारी की गई। श्री मिश्र ने बताया कि समयांतर्गत सुधार न करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने बिरनो स्थित तीन अन्य किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुधार के लिए नोटिस दिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपाल चंद्र, अवधेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी एवं श्रीराम यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें