फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के प्रत्याशी को कामयाब बनाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी विधानसभा जमानिया के बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक दिलदारनगर बाजार में मंगलवार को हुई। इसमें एक स्वर से बसपा से गठबंधन के निर्णय को सराहा गया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर से गठबंधन के प्रत्याशी को कामयाब बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संगठन को विधानसभा स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता आज से जुट जाएं। भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। किसानों की बदहाली बढ़ती जा रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने की अपील की। अंत में पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रणजीत यादव ने की। इस अवसर पर गुलाम मजहर खां, उर्मिलेश पांडेय, सोनू खां, अशोक सिंह, दिनेशलाल श्रीवास्तव, एहसान प्रधान, पप्पू प्रधान, जमशेद खां, सरफराज खां, अनिल यादव, धर्मेंद्र पांडेय, प्रमोद यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें