फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा से निभाएं पद की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमकुमार सिंह एवं प्रांतीय मंत्री कुवंर हिरेश शरण सक्सेना ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने शाखा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अमित राय, जिला मंत्री शिवबली मिश्र, मंत्री मणिंद्रनाथ सहित कुल 23 लोगों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सभी मिनिस्ट्रीयल एसोसियशन की चट्टानी एकता की मिसाल है। साथी अपना कार्य समय से निष्पादित करें। प्रदेश मंत्री ने जिला पदाधिकारियों के चुनाव की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की सराहना की। विशिष्ट अतिथि राजकीय कर्मचारी महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने संगठन की आधारभूत बातों की चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक सलाह दी। कहा कि संगठन के बल पर हमेशा शासन की दमनकारी नीति एवं उपेक्षात्मक रवैय का विरोध किया जाता रहा है। इस मौके पर ओंकार मिश्रा, दीपक पांडेय, एसपी गिरी, अरुण कुमार सिंह, निरंजन चौधरी, राघवेंद्र शेखर सिंह, रिजवाना खातून आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें