सेवराई(गाजीपुर)। क्षेत्र के रामपुर कनवा सेवराई स्थित स्व. चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद पालहनपुर गांव की दलित बस्ती में सफाई की।
महाविद्यालय की अध्यापिका श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तख्ती एवं स्लोगन के साथ सफाई के लिए प्रेरित कर रही थीं। रैली पालहनपुर गांव की दलित बस्ती में पहुंची। वहां ग्राम प्रधान रामाशंकर सिंह यादव ने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। एनएसएस के छात्रों ने हम सब ने यह ठाना है भारत को स्वच्छ बनाना है, स्वच्छता एक सोच नामक स्लोगनों के साथ लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने गांव के विभिन्न मुहल्लों सहित दलित बस्ती आदि क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इसके बाद दलित बस्ती की सफाई की। दलित बस्ती की गलियों में झाडू लगाकर सफाई की एवं स्वच्छता से जुड़ी जानकारियों को भी लोगों के बीच साझा किया। इस मौके पर डा. हेमंत शुक्ला ने रासेयो के महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्यवक डा. मनोज कुमार, डा. आंचल अग्रवाल ने सराहनीय भूमिका निभाई। शिविर में छात्रा दीपिका जायसवाल, खुश्बू यादव, नीतू पांडेय, अर्चना आदि ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर नामवर सिंह, अरविंद दुबे, मु. परवेज, जितेंद्र कुमार, दीपक, गोपाल तिवारी, सुनील यादव, सूर्यप्रकाश बिट्टू, मनोज, श्वेता गुप्ता, टीएन राय, विनोद कुमार ओझा, डा. कृष्णमोहन पांडेय, भूपेंद्र सिंह, राजेश आदि उपस्थित थे।