फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को गाजीपुर मंडल के सभी डाकघरों में ताले लटके रहे। इस अवसर पर प्रधान डाकघर परिसर से दिन में जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अधीक्षक कार्यालय तक गया। वहां कर्मचारी नेताओं ने अपना ज्ञापन सौंपा। इससे पहले वक्ताओं ने बीस सूत्री मांगों की चर्चा करते हुए सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा की। इस अवसर पर हरिवंश सिंह, रविंद्र कुमार राव, विश्वानंद तिवारी, अशोक सिंह, सुभाष तिवारी, वाल्मिकी शर्मा, सुरेंद्रनाथ, राजेंद्र यादव, शारदा प्रसाद मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन पूर्व मंत्री श्रीराम सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें