गाजीपुर। यूपीसीओ से निर्देशानुसार गाजीपुर मंडल के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के क्रिकेट ट्रायल में 38 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जीडीसीए के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और मानद सचिव मो. मसीउद्दीन ने संयुक्त रूप से बताया कि चयनित खिलाड़ी आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे गोरखपुर पहुंच कर रिपोर्टिंग करें। मंडलीय ट्रायल आठ एवं नौ दिसंबर को गोरखपुर में होगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में गाजीपुर के आमिर हमजा, विपिन यादव, मिसाबाहुल हक, सद्दाम यादव, आदित्य सिंह, मुकुंद जायसवाल, शशांक सिंह, प्रिंस यादव, विमलेश यादव, बेलाल खान, प्रियांशु सिंह, प्रखर उपाध्याय, विनीत चौहान, प्रीत राय, आदित्य कुशवाहा, वंश शर्मा,दिव्यांशु पांडेय और शुभम राय प्रमुख हैं। बलिया के चयनित खिलाड़ियों में हर्ष विसेन, रोहित सिंह, ऋषि सिंह दीक्षित, अभय, अमरित सिंह, मो. जैद, उज्जवल शाह, मोहित पांडेय, राजवीर सिंह, अभयराज श्रीवास्तव प्रमुख हैं। बताया कि मऊ के चयनित खिलाड़ियों में राहुल, साकिब खान, कुमार आर्यन, हर्षित सिंह, करामत खान, अभिषेक यादव, अली जाकिर, प्रभात श्रीवास्तव, बृजेश चौहान एवं मो. फैज खां शामिल हैं।