गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रेंजर के पंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर महाविद्यालय की 35 नवप्रवेशी छात्राओं ने रेंजर्स की विधिवत प्रतिज्ञा लेते हुए दीक्षा प्राप्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए स्काउट गाइड विशेष कर रेंजर को मानवता के लिए कल्याणकारी क्रिया बताया। विश्वास व्यक्त किया की रेंजर छात्राएं संकट एवं आपदा के समय अपने सीखे हुए कौशलों का प्रयोग कर समुदाय एवं समाज में सार्थक योगदान देंगी। प्राचार्य डॉ, भारद्वाज, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. दीप्ति सिंह, रेंजर प्रभारी डॉ. शिव कुमार ने छात्राओं द्वारा बनाए हुए शिविरों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सौम्या दिवेदी, सादमानी, निकिता यादव आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. कौशल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दिवाकर मिश्रा, डॉ. संजय गुप्त, डॉ. पूजा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार ज्ञापन रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने किया।