गाजीपुर। लेखपाल संघ के स्थापना दिवस को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत तहसीलों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर जनहित के कार्य किए गए। इस मौके पर रिटायर लेखपालों को सम्मानित किया गया।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई की ओर से 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें तहसील में अच्छा कार्य करने वाले लेखपालों को सम्मानित करने के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी गई। इसी क्रम में संघ की स्थानीय इकाई की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कोष में 50 हजार रुपये का सहयोग भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के तहसील अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके पश्चात उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार, तहसीलदार दिनेश कुमार की उपस्थिति में तहसील में सराहनीय काम करने वाले लेखपाल रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, रामकृत राम, ओमप्रकाश, इमरान और चित्रा चौरसिया को माल्यार्पण किया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस दौरान उपजिलाधिकारी को संघ की ओर से के तहसील अध्यक्ष ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपये का चेक दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश कुमार, सुधाकर पाण्डेय,अनिल भारती, रंजीतकुमार,हिमांशु मिश्र, ऋषिकेश राम, नरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, मो शाहिद, अब्दुल कलाम, राजेन्द्र यादव, रामकृत राम, नीतू सिंह, अनुराधा, अर्चना मौर्य आदि मौजूद रहे। कासिमाबाद संवादादाता के अनुसार लेखपाल संघ की स्थापना दिवस बुधवार को तहसील परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लेखपाल संघ ने 101 असहाय विधवा महिलाओं को अंगवस्त्र तथा मिष्ठान्न वितरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा द्वारा केक काट कर किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त लेखपाल लालू राम को सम्मानित कर विदाई दी गई। तहसील अध्यक्ष चितरंजन कुमार चौहान ने लेखपाल संघ की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, जटाशंकर मौर्य, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, जितेंद्र यादव, प्रवीण राय, सत्येंद्र मौर्या, विपिन सिंह, नंदकिशोर यादव, आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता चितरंजन चौहान व संचालन संजय पांडेय ने किया।