फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को यात्रा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। रेलवे स्टेशन पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्र के निर्देश पर रविवार को रेल यात्री जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक केपी सिंह के नेतृत्व में स्टेशन पर रुकने वाली अप-डाउन की विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशन पर विशेष महिला जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को यात्रा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि यात्रा के दौरान अगर कोई परेशानी एवं असामाजिक तत्व किसी किस्म की बांधा पहुंचाता है तो इसकी सूचना तत्काल रेल कंट्रोल एवं आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर-182 तथा स्टेशन पर तैनात आरपीएफ को दें। यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से मेल-मिलाप न करें न ही उनके द्वारा दिया गया गया कोई भी पेय पदार्थ, खाने की वस्तु ग्रहण करें। ट्रेनों में सफर कर रही महिला यात्रियों को जागरूक करते हुए उनमें पर्ची का वितरण किया गया। उन्हें 182 यात्री सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में बताया गया, जिससे उनके साथ कोई भी घटना होने पर अविलंब उनकी सहायता की जा सके। अभियान में फिरोज, घनश्याम यादव, मनोज राय, सर्वेशनारायण सिंह आदि सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें