फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान रूपी प्रकाश से समाज में व्याप्त अंधेरे को मिटाने का प्रयास करें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज में प्रकाश पर्व दीपावली उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। सिस्टर संजीता, प्रीति, मर्सिया, श्वेता राय, रीता सिंह, शिवशंकर दूबे एवं राजन शर्मा द्वारा- बाइबिल, कुरआन एवं गीता से सर्वधर्म प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को यह संदेश दिया कि उन्हें अपने ज्ञान रूपी प्रकाश से समाज में व्याप्त अंधेरे को मिटाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद दीपावली पर्व के महात्म्य पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से प्रकाश डाला गया। इसमें बताया गया कि प्रत्येक भारतीय त्यौहारों की तरह दीपावली को मनाने के दो भौतिक एवं आध्यात्मिक पक्ष हैं। भौतिक पक्ष के अंतर्गत इसके पर्यावरणीय महत्व, सामूहिकता, आपसी प्रेम, सौहार्द एवं पारस्परिक निर्भरता पर बल दिया गया। आध्यात्मिक पक्ष में ज्ञान रूपी प्रकाश, अज्ञान रूपी अंधकार, सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्य आदि को समाहित करते हुए विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय में छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीरा चतुर्वेदी, रामबचन, राजेश कुमार राय, मनोरमा राय, पूनम वर्मा, सुष्मिता, अनुश्री, पूर्णिमा सिंह, प्रीति, ज्ञानचंद्र भारती, मदन कुमार राय, सुनीत कौशल, हर्षनाथ पांडेय, मयंक कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें