फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलदारनगर में रेलवे फाटकों पर सुरक्षाकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। देर से ही सही लेकिन अमर उजाला में छपी खबर पढ़ कर रेल प्रशासन की नींद टूट ही गई। 21 अक्तूबर के अंक में जिले में भी हो सकता है अमृतसर जैसा रेल हादसा शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने जहां रेलवे क्रासिंग के पास सिपाहियों की तैनाती कर दी वहीं सायर माता के मंदिर पर भी जीआरपी के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। अब यह सुरक्षाकर्मी बंद फाटक के नीचे से आने-जाने वालों को रोकेंगे तथा जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूलेंगे। इसी तरह सायर माता के मंदिर के पास पटरियों पर भी लोगों की आवाजाही रोकी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को दिलदारनगर बड़ी नहर रेलवे क्रॉसिंग पर थाने के चार सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई। ट्रेन आने और जाने से पहले सिपाही लोगों को क्रासिंग पार करने से रोकते तथा समझाते रहे। इसी प्रकार दिलदारनगर बाजार के मुख्य रेलवे फाटक पर बंद फाटक होने पर उसके नीचे से मोटरसाइकिल पार कर ले जा रहे लोगों को रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों द्वारा रोका जा रहा था। यात्रियों को समझाया जा रहा था कि फाटक बंद है तो झुका कर मोटरसाइकिल न ले जाएं। यह नियम के विरुद्ध भी है तथा जान को खतरा भी है। बड़ी कवायद करते हुए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन और पांच के मध्य स्थित सायर माता मंदिर के पास भी पटरी पर किसी को फटकने नहीं दिया जाएगा। यहां भी जीआरपी के सिपाही की ड्यूटी प्लेटफार्म पर लगा दी गई। ट्रेन आने और जाने से पहले सायर माता के भक्तों को रेल पटरी पार करने से रोक दिया जा रहा था। प्रशासन की इस कवायद की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें