फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवट ने पखारे भगवान राम के चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वन गमन के बाद अब गाजीपुर की रामलीला शहर के विभिन्न स्थानों पर मंचित हो रही है। गुरुवार को पहाड़ खां के पोखरे से सुरसरि पार का दृश्य दिखाया गया। तमसा नदी के तट पर विश्राम करने के पश्चात् श्रींगवेरपुर पहुंचकर वहां के राजा निषाद राज से मिलकर गंगा पार जाने के लिए नाव की व्यवस्था कराने का आदेश देते है। निषाद राज अपने मित्र श्रीराम के आज्ञानुसार केवट को बुलाते हैं। केवट ने कहा कि प्रभु आपके मर्म को मैं जानता हूं। पहले मैं आपका पैर धोऊँगा इसके बाद ही नाव पर बैठाऊंगा। केवट श्रीराम के बात को सुनकर तुरंत कठौता में पानी भरकर ले आया और बड़े आनन्द के साथ प्रभु श्रीराम के चरण पखार कर धन्य बनाया। केवट-विजय राम, लक्ष्मण शिवा, सीता गोलू, निषाद राज उमाकान्त, सुमन्त मुन्नन तिवारी, व्यास जयनरायन त्रिवेदी उर्फ मुन्ना, नाल, पवन, आर्गन, संदीप, संगत में मस्त राम आदि इस लीला को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद की श्री रामलीला समिति धारानगर की ओर से शाम पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। गांव के होनहार पात्रों ने जीवंत प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। नारद की घमंड भरी बातें सुन कर विष्णु को उन पर दया आ जाती है। वह उनके घमंड को तोड़ने का निर्णय लेते हैं। वह एक माया रचते हैं। अगले प्रसंग में मोहिनी का हाथ देखकर नारद, उसके मोह में पड़ जाते हैं। उन्हें लगता है कि जो भी इस कन्या से विवाह कर लेगा वह त्रिलोक भोगने के साथ ही सदा के लिए सुखी हो जाएगा। विवाह की इच्छा लेकर वह भगवान विष्णु के पास पहुंचते हैं तथा सुंदर चेहरा बनाने का अनुरोध करते हैं। विष्णु भी परिहास में उनका मुंह बंदर का बना देते हैं। नारद की भूमिका निभा रहे मुरलीधर पाठक ने राजा शीलनिधि की पुत्री मोहिनी के स्वयंवर में हास्य तथा भगवान विष्णु को शाप देते समय जो क्रोध दिखाया वह दर्शकों के लिए अद्भुत था। नारद ने विष्णु को शाप दिया कि जिस तरह से हम पत्नी के लिए तड़प रहे हैं एक बार आप भी इसी तरह तड़पेंगे। जो बंदर का चेहरा आपने हमें दिया है वही आपकी मदद करेंगे। इस बात का विस्तार करते हुए सूत्रधार ने बताया कि इसी माध्यम से भगवान ने रावण वध के लिए भूमिका तैयार की। आगे नारदजी की हर बात सही होती है। इसी प्रकार विष्णु बने अभिषेक और लक्ष्मी की भूमिका निभा रहे राजू पांडेय की प्रस्तुति और संवाद की खूब तारीफ की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ओपी गिरी, रवि पांडेय, मुकेश राय, शशि पांडेय, लाला राय, पप्पू पांडेय ने रामलीला के संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। बारा में रामलीला का शुभारंभ पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने फीता काट कर किया। बृंदावन से आई कलाकारों की मंडली ने नारद मोह का मंचन किया। इस प्रसंग को देख दर्शन भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें