फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बसें संचालित करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेवराई। जमानिया की विधायक सुनीता सिंह ने शुक्रवार की देर शाम परिवहन आयुक्त से मुलाकात कर विधानसभा के प्रमुख मार्गो पर परिवहन निगम की बसें संचालित करने की मांग की। इस पर परिवहन आयुक्त पी गुरुप्रसाद ने जल्द ही उक्त सड़कों पर निगम की बसें संचालित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग जर्जर होने के कारण परिवहन निगम की ओर से इस मार्ग पर निगम की बसों का संचालन करीब तीन वर्ष पहले बंद कर दिया गया था। कुछ दिन पूर्व लोगों ने उपजिलाधिकारी सेवराई मोहम्मद कमर को पत्रक देते हुए मार्ग पर परिवहन निगम की बसें संचालित कर जनपद मुख्यालय को जाने के लिए साधन उपलब्ध कराने का आवेदन दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जमानिया की विधायक सुनीता सिंह ने शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय पहुंचे परिवहन आयुक्त पी गुरुप्रसाद एवं जिलाधिकारी के बालाजी के साथ मुलाकात कर दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों की इस गंभीर समस्या को मजबूती के साथ रखा। इस पर परिवहन आयुक्त पी गुरुप्रसाद ने जल्द ही ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग एवं जमानिया गाजीपुर मुख्य मार्ग पर परिवहन निगम की बसें संचालित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें