फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टक्कर लगने से युवक मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ के पास बुधवार को सुबह खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से एक ट्रक मऊ की तरफ जा रहा था। अंधऊ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में दूसरे ने जोरदार ढंग से पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज था कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना में ट्रक में बैठे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना में चालक और खलासी सुरक्षित रहे। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान बिहार के बैशाली जिला के बेगम पट्टी छपरा निवासी मनीष दास (20) के रूप में हुई। बताया जाता है कि मनीष जमानिया तिराहा पर एक टायर की दुकान में पंचर बनाने का काम करता था। रात में वह उसी ट्रक का पंचर बना कर उसमें बैठ कर मरदह जा रहा था। अंधऊ के पास ट्रक की टक्कर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें