फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहपूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन से की। इस अवसर पर उन्होंने उपाध्यायजी के व्यक्तित्व और कृतित्व को देश के विकास को आगे ले जाने वाला बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सिंह ने उपाध्यायजी के जीवन दर्शन पर तथा दर्शनशास्त्र के डॉ. अमित यादव ने उनके राजनीतिक विचार एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। आज के ही दिन महाविद्यालय के भूगोल विभाग में वरिष्ठ छात्राओं द्वारा नवागत छात्राओं के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज एवं भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. संतन कुमार राम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभाग की छात्राओं द्वारा म्यूजिकल पैरोडी, क्विज एवं लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रमुख भागीदारी सृष्टि सिंह, आकांक्षा राय, शिखा, शिवांगी गोंड़, अर्पिता, खुशबू, पूजा यादव आदि छात्राओं की रही। इस अवसर पर सत्र 2017- 18 में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं वैशाली जायसवाल, शिखा यादव एवं सुमन को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें