खानपुर(गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली के वार्ड संख्या नौ में गुरुवार की रात संदिग्ध अवस्था में जल रही पत्नी को बचाने में पति झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वार्ड संख्या नौ निवासी गनेश वर्मा और उसकी पत्नी गुड़िया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर गुड़िया ने आग लगा लिया। आग की लपटें उठता देख गनेश वर्मा दौड़ कर पहुंचा और आग बुझाने लगा। इस आग में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।