फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विश्व आदिवासी दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय आदिवासी महासभा और राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ग्राम्य इकाई खानकाह कला के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस खानकाह कला स्थित एक बस्ती में मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय कुमार आदिवंशी ने कहा कि पूरे विश्व में नौ अगस्त को आदिवासी समुदाय की ओर से विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। सरकार ने इस समाज के साथ सौतेला व्यवहार किया है। समाज के उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रमाशंकर ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा पर विशेष बल देते हुए संगठन एवं संघर्ष पर भरोसा करना होगा। बगैर संघर्ष के अधिकार मिल पाना मुश्किल है। इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद, रामधनी राम त्यागी, सुद्धन राव, चंद्र शेखर आजाद तथा अच्छेलाल ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता पूर्व संरक्षक रामधनी राम त्यागी एवं संचालन श्रीकांत कुमार निराला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें