गाजीपुर। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की इरिगेशन डिपार्टमेंट की बैठक स्थानीय कार्यालय पर सोमवार को हुई। इसमें राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से तीन सूत्री मांगों को लेकर 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने आठ एवं नौ जनवरी को राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने एवं 23-24 नवंबर को प्रांतीय अधिवेशन-सम्मेलन में संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से लखनऊ चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद राय, राकेश सिंह, परवेज अहमद, धर्मदेव राम, अजय सिंह, उमाकांत, अखिलेश सिंह, दिनेश यादव, सर्वेश सिंह यादव, महेंद्र यादव, चंद्रभूषण लाल, इरशाद अहमद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार यादव तथा संचालन जिला सचिव संतोष कुमार तिवारी ने किया।