फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लाक के दो उच्च प्रावि में माडल मीना मंच का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बालिकाओं में अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच का आयोजन किया जाता था। इसका पुनर्गठन करते हुए अब सभी ब्लॉकों के दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच को मॉडल मीना मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत 6-14 आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए जिले के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मीना मंच गठित है। मीना मंच के प्रयासों से बालिकाओं के नामांकन, ठहराव, अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व एवं सहयोग की भावना आदि कौशल को विकसित करने का अवसर मिला है। इसका नतीजा यह हुआ कि विद्यालय स्तर के कई आयोजनों एवं समस्या का निदान करने में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ी है। इस प्रकार के प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच का पुनर्गठन करते हुए प्रति ब्लॉक दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच को अब मॉडल मीना मंच के रूप विकसित किया जाएगा। मॉडल मीना मंच का चयन निर्धारित बिंदुओं ऐसे उच्च प्राथमिक विद्यालय जिसमें कुल नामांकन 60 से कम न हो तथा जहां अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ी जाति या अल्पसंख्यक के नामांकन की बहुलता हो के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा बीबी पांडेय ने बताया कि मॉडल मीना मंच के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। कुछ ब्लॉकों से विद्यालयों की सूची प्राप्त हुई है। बताया कि इसमें से 20 मॉडल मीना मंच की समीक्षा एवं अनुश्रवण राज्य स्तर से प्रतिमाह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें