फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक रविवार को क्षेत्र के अभयपुर गांव में हुई। इसमें पार्टी को मजबूती प्रदान करने के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र राजभर ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत जरूरत बिजली, सड़क, शौचालय, आवास आदि के लिए जद्दोजहद कर रही है। सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो गरीबों तक पहुंचने से पहले ही समाप्त हो जा रही है। इस अवसर पर अनिल राजभर, कामता प्रसाद, निजामुद्दीन, सुरेश, रामअवतार राजभर, छोटेलाल प्रजापति, सुदर्शन कुशवाहा, सुदर्शन यादव, मीनू राजभर, राधिका सिंह, रीना देवी, सुखिया देवी आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता त्रिलोकी राजभर तथा संचालन लल्लन राजभर ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें