फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की ओर से अपनी मांगों को लेकर बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया गया। इस अवसर पर आरटीआई परिसर में सभा आयोजित कर वक्ताओं ने सरकार की ओर से मांगों पर ध्यान न दिए जाने पर रोष प्रकट किया। चेतावनी दिया कि मांग पूरा न होने की दशा में आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने इस गतिरोध के लिए सरकार की हठधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि प्रारंभिक ग्रेड पे 28 सौ के सदृश्य 29200 मूल वेतन, भर्ती की योग्यता स्नातक एवं ओ-लेवल करने के साथ ही पदोन्नति का पद बढ़ा कर 30 फीसदी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। सभा में अंबिका प्रसाद दुबे, सूर्यभान, पवन पांडेय, रामराज कुशवाहा, रमाकांत सिंह, शशि कुमार यादव, बैजनाथ, कंचन कुमार जायसवाल, संत कुमार जायसवाल, विरेंद्र, सुनील सिंह, अजीत गुप्त, अनिल यादव, फैज अहमद, संजय सिंह, अजय मिश्रा, धनंजय कुमार, रामायण यादव, भूपेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामदयाल शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें