फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदले गए ट्रांसफार्मर, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नगर क्षेत्र के जूनोदपुर मोहल्ले में लगा 100 केबीए का ट्रांसफार्मर 10 दिन और मदनपुरा रोड स्थित 250 केवीए का तीन दिनों से फुंका हुआ है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मरों को लेकर कभी भी लोगों का गुस्सा का फूट सकता है।
विज्ञापन

जूनेदपुर मुहल्ला में लगा सौ केबीए का ट्रांसफार्मर दस दिन पहले जल गया। लोगों ने इसकी सूचना विभाग को देते हुए सोचा कि एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर को बदलकर राहत पहुंचाने का कार्य किया जाएगा, लेकिन 10 दिन बाद भी उसे नहीं बदला गया। इससे इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बीते शनिवार को मदनपुरा मार्ग के किनारे लगा ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया था। तीसरे दिन सोमवार को भी विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। इससे लोग बिजली के अभाव में गर्मी में परेशान हैं। इस संबंध में जेई तापस कुमार ने बताया कि स्टोर में 250 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है, जिससे मदपुरा रोड के पास जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने में परेशानी हो रही है। जुनेदपुर मोहल्ले का ट्रांसफार्मर सोमवार की देर शाम तक बदल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें