फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन नामांकित बच्चों को बंटने के लिए आया बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत नए नामांकन वाले बच्चों को नि:शुल्क बैग वितरित किया जाएगा। यह बैग प्रदेश सरकार की ओर से जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है। बच्चों में इसका वितरण करने के लिए बीआरसी को बैग उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में 1953 प्राथमिक एवं 802 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए कई प्रोत्साहन, योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में नि:शुल्क बैग वितरण भी एक है। इस योजना के तहत प्रत्येक नवीन नामांकित बच्चे को सरकार की ओर से बैग दिया जा रहा है। जिले में कुल एक लाख 15 हजार 781 बैग वितरित करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें कक्षा-एक से दो के 48050, तीन से पांच तक के 7757 एवं छह से आठ के 59974 बैग हैं। यह बैग कक्षा एक एवं कक्षा छह में प्रवेश लेेने वाले सभी बच्चों को तथा कक्षा दो से पांच एवं सात और आठ की कक्षाओं में नया प्रवेश लेने वाले बच्चों को ही दिया जाएगा। सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों को बैग उपलब्ध करा दिया गया है। इस संबंध में जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता ने बताया कि ग्रीष्मावकाश से पहले करीब 25 हजार बच्चों को बैग वितरित किया गया है। शेष बच्चों को जुलाई में विद्यालय खुलने पर बैग का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें