गाजीपुर। भाकपा माले करंडा ब्लाक के सदस्यों की ब्लाक स्तरीय बैठक बसतंपट्टी गांव में शनिवार को हुई। इस मौके पर जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल और योगी सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल जनादेश के साथ गद्दारी का रहा। कहा कि किसानों, मजदूरों से किए गए वायदे जुमला साबित हुए है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बेतहाशा बढ़ा है। रोजगार के अवसरों में भारी कटौती की जा रही है।
देश के करोड़ों नवजवानों को सालभर में रोजदार देने के वादे के साथ मोदी सरकार ने क्रूर मजाक किया है। सरकारी पदों में भर्ती, नए कल-कारखाने खोलने और रोजगार सृजन करने के बजाय मोदी सरकार उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद देशसेवा का जज्बा लिए युवाओं को पकौड़ा और पान बेचने के लिए कह रही है। कहा कि किसानों की आत्महत्या और मजदूरों की भूखमरी से मौत की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। गांवों में सालभर काम देने के श्रम कानून यह साजिश के तहत खत्म कर रही है। अब मजदूरों को यह लग रहा है कि मोदी राज में वह मनरेगा में काम करेगा, वह मरेगा। क्योंकि मजदूरों से काम कराकर सालभर तक मजदूरी रोकी जा रही है ताकि मनरेगा जाबकार्ड धारक काम करना ही छोड़ दें। कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली इस सरकार में पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के अच्छे दिन, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों और युवाओं के लिए खराब दिन शुरु हो गए है। उन्होंने वाराणसी में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। ब्लाक सचिव राजेश बनवासी ने कहा कि विकास मद की लूट, जमीन समेत आवास, शौचालय में कमीशनखोरी आदि के खिलाफ 11 जून से अनिश्चितकालीन डेरा डालो, घेरा डालो आंदोलन शुरु किया जाएगा। गांव-गांव में पदयात्रा निकलाकर योगी सरकार के जनादेश के साथ गद्दारी का पोल खोला जाएगा। बैठक में सत्येंद्र कुमार, संजय भारती, जिलेश्वर कुमार, मंजू गोंड, किशन कुमार, श्याम राम, परमज्योति देवी, पुष्पा, नारद बिंद, राधेश्याम, रामअधार राम, रामाशीष, राजदेव, विजय, विशुनधारी, नंदकिशुन बिंद राजेश एकलव्य, तेतरा देवी आदि मौजूद थे।