जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित क्रय-विक्रय समिति पर गुरुवार को क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और संचालकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष ने सभी संचालकों के साथ बैठककर समिति पर व्याप्त समस्याओं के बारे में चर्चा किया।
एडीसीओ बाल कृष्ण मौर्या ने समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय को और रविंद्र कुमार राय ने अन्य संचालकों को शपथ दिलाई। जिसके बाद माल्यार्पण कर अध्यक्ष और संचालको का अभिनंदन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि संस्था पर गेहूं क्रय केंद्र खोला जाए और संस्था की कैश एंड कैरी ऋण सीमा वित्तीय वर्ष 2018 - 19 के लिए 15 लाख की स्वीकृति दी जाए। वहीं, संचालकों ने बीज शोधन एवं बीज विपणन के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रमोद कुमार, चंद्रावती, धीरेंद्र कुमार राय, मदन मोहन, राज किशोर, दिनेश, तारकेश्वर, विशेश्वर, अनिल कुमार गुप्ता, धर्मराज कुशवाहा, संजय राम, रामजी राम, शिव मूरत यादव, विरेंद्र कुमार उर्फ दाऊ आदि रहे।
....