फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने लगाई मां के दरबार में हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने मां भवानी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा के दरबार में हाजिरी लगाई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देवी का दर्शन-पूजन कर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन-पूजन का क्रम बना रहा। इस दौरान देवी के जयघोष से आसपास का वातावरण देवीमय बना रहा।
विज्ञापन

शहर के मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर, हमीद सेतु स्थित मां काली मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला मंदिर, कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर के साथ ही अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने तीसरे दिन भी मत्था टेका। गहमर संवाददाता के अनुसार, मां कामाख्या धाम में भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद मां का दर्शन हुआ। श्रद्धालुओं ने देवी मां के चरणों में फूल-माला और प्रसाद अर्पित कर उनका दर्शन-पूजन किया। आलम यह था कि जितने भक्त दर्शन कर धाम से लौट रहे थे, उससे भी अधिक दर्शन के लिए पहुंच जा रहे थे। इसके अलावा, सुहवल क्षेत्र के रेवतीपुर स्थित भगवती मां, करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी भवानी, दिलदारनगर में स्थित सायर माता, बहादुरगंज में स्थित चंडी माता, जखनिया में स्थित बुद्धाम्बिका देवी बुढिय़ा माई, देवकली में स्थित चकेरी धाम दुर्गा मंदिर, सैदपुर- काली मां, सादात में मां काली मंदिर, बहरियाबाद में बेसो नदी के तटवर्ती गांव हुसेनपुर मुर्थान स्थित मां टड़वा भवानी, मुहम्मदाबाद- तहसील स्थित मनोकामना देवी मंदिर के साथ ही दुल्लहपुर, शादियाबाद, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, कासिमाबाद, करंडा, सेवराई, जमानिया, मतसा, नंदगंज, खानपुर, भीमापार सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। यहां पहुंचने श्रद्धालुओं ने देवी मां के चरणों में शीश नवाकर उनसे अपने और परिवार के कल्याण के लिए प्रार्थना किया। देर शाम तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। इस दौरान भक्तों द्वारा मां का जयकारा लगाने से आसपास का वातावरण देवीमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें