फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी प्रतियोगिता : वाराणसी के विवेक अकादमी ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

रविवार से अठगांवा में शुरू हरिकेश सिंह, लोदी सिंह-द्वारिका सिंह स्मृति इनामी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में अपने दमदार खेल की बदौलत वाराणसी की विवेक अकादमी ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच खेले गए मैच में उसने मेजबान अठगांवा अकादमी को 2-1 गोल से हराया।
विज्ञापन

अठगांवा के लोदी सिंह द्वारिका सिंह हॉकी स्टेडियम में रविवार से शुरू अखिल भारतीय हॉकी के उद्घाटन मैच में मेजबान अठगांवा की टीम के खिलाफ वाराणसी की विवेक सिंह अकादमी की टीम उतरी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 33वें मिनट में वाराणसी के अमित कुजूर ने अठगांवा के खिलाफ मिले पेनाल्टी को गोल में बदल 1-0 की बढ़त बनाई। खेल के 60वें मिनट में अठगांवा के मनीष यादव ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर विवेक अकादमी से हिसाब बराबर किया। इसके ठीक 2 मिनट बाद विवेक अकादमी के अतुल सिंह ने शानदार मैदानी गोल ठोकते हुए अठगांवा पर 2-1 की बढ़त बनाई, जो अंत तक बनी रही। खेल में विवेक अकादमी को 17वे, 33वे, 39वे, 64 वे मिनट में कुल 4 पेनाल्टी मिले। वहीं मेजबान अठगांवा को 46वें, 60वें और 65वें मिनट में कुल 3 पेनाल्टी कार्नर मिले। मैच के अम्पायर इमरान खान और इंद्रदेव रहे। टेक्निकल बेंच पर असीम गांगुली और अमित माथुर रहे। सोमवार को आर्टिलरी हैदराबाद और भुड़कुड़ा एकादश के मध्य मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें