फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश को ठेंगा दिखाता रहा विद्यालय पर लटका ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)।
विज्ञापन

कोहरे और ठंड के कारण लंबे समय से बंद चल रहे स्कूलों के शुक्रवार को खुलने के बाद स्थिति में कोई खास परिवर्तन नहीं दिखा। डीएम के निर्देश के बाद भी बदरपुर चांद प्राथमिक विद्यालय पर जहां ताला लटका हुआ था। वहीं, अधिकांश विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले एक पखवारे से जिलाधिकारी के बालाजी के आदेश पर कड़ाके की ठंड और कोहरे को देखते हुए कक्षा एक से 8 तक के सभी विद्यालयों को 18 जनवरी तक बंद रखा गया था। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद आज से सभी विद्यालय संचालित होने थे लेकिन निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए क्षेत्र के बदरपुर चांद स्थित प्राथमिक विद्यालय पर ताला लटका रहा। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर मिली। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 135 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 65 है। क्षेत्र के जहूराबाद प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति न होने के कारण मध्याहन भोजन नहीं बनाया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति भगवान भरोसे ही रही। सबसे बड़ी बात तो यह है कि विद्यालय के बंद रहने की जानकारी तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नहीं है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विद्यालय बंद होने पर तैनात प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें