फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से ईंट भट्ठा संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के ईशोपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से ईंट भट्ठा संचालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पटना गांव निवासी भट्ठा संचालक संतोष यादव (40) रविवार को दिन में ईशोपुर गांव स्थित अपने भट्ठे पर पहुंचे और खेती-किसानी का कार्य करने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट करवाने लगे। इसी दौरान वह ट्रैक्टर के पहिया की चपेट में आ गए। इससे भट्ठा संचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भट्ठा पर मौजूद लोगों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इधर घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। क्षेत्र के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकिशुन प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें