फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर परिषद की मोटर साइकिल रैली 3 को

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी पेंशन की बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुठ्ठी तान ली है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में गेट मीटिंग कर मांगों के निराकरण के लिए तीन नवंबर को मोटरसाइकिल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने परिषद से संबद्ध संगठनों और शिक्षकों से इसको सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

गेट मीटिंग में जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि मानदेय कर्मचारियों- शिक्षा प्रेरकों को हटाया जाना निंदनीय है। तीन वर्ष से लगातार सेवा कर चुके कर्मचारियों- शिक्षकों को स्थाई किया जाए। 50 वर्ष पर जबरदस्ती कर्मचारियों- शिक्षकों को सेवानिवृत्त किया जा रहा है जो निंदनीय है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जब-तक पूरा नहीं की जाती है। तब-तक संगठन चुप बैठने वाला नहीं है। कर्मचारी हितों की रक्षा हर कीमत पर की जाएगी। इस अवसर संदीप शर्मा, बालेंद्र त्रिपाठी, विजय सिंह, हरेंद्र विक्रम, दिनेश यादव, विपिन सिंह, मनोज यादव, हनुमान यादव, बृजेश यादव, गोपाल यादव, अमित सिंह, नागेश सिंह, अनिल गोस्वामी, नागेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, संजीव सिंह, संजय यादव, जनार्दन यादव, डॉ. मोहन, डॉ. पीके दूबे, डॉ. धीरेंद्र सिंह, आलोक राय, एसएन सिंह, रमेश चंद्र, शीला श्रीवास्तव आदि मौजूद थी। मीटिंग का संचालन ओएन पांडेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें