फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री आज करेंगे नवीनीकृत यात्री सुविधाओं का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को समारोह आयोजित किया गया है। इसमें केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा साढे़ तीन करोड़ की लागत से नवीनीकृत यात्री सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय सांसद मनोज सिन्हा के रेल राज्य मंत्री बनने के बाद से जिले सहित पूरे पूर्वांचल में रेलवे एवं रेल से जुड़ी परियोजनाओं की सूरत बदलने लगी है। इसी क्रम में दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से 3.50 करोड़ की लागत से तमाम यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया। फुट ओवरब्रिज, प्लेटफॉर्म उच्चीकरण, प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण, स्टेशन प्लेटफार्म पर पूर्व से स्थापित परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद शहीद स्मारक, वीर चक्र केदार सिंह शहीद स्मारक के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया सुंदरीकरण, प्लेटफार्म नंबर दो का उच्चीकरण एवं अन्य नवीनीकृत यात्री सुविधाओं का शुभारंभ संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। मंडल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्रीराम जायसवाल एवं अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि वाराणसी-भटनी रेल खंड के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर आधुनिक रूप से तैयार स्टील बेंच, यात्री प्रतीक्षालय, पीपी शेल्टर छाजन, आठ वॉटर बूथ, दो वाटर कूलर, 70 पत्थर बेंच, प्लेटफार्म नंबर एक एवं दो का विस्तारीकरण आदि यात्री सुविधा के कार्य दुल्लहपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। रेल अधिकारी निरीक्षण कर की जा रही तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें