फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की याद में 501 वृक्ष लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया (गाजीपुर)। सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर गुरु पूर्णिमा महापर्व को अनोखे ढंग से मनाया गया। सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज ने अपने शिष्यों को पर्यावरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति सचेत किया गया। सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव के मद्देनजर देश के कोने-कोने से शिष्य परिवार से जुड़े सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। महामंडलेश्वर ने अपने गुरु की याद में मठ परिसर में 501 वृक्ष लगाए। शिष्यों का आह्वान किया कि पर्यावरण के प्रति सचेत रहते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का कार्य करें। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उन्होंने बेटियों को सम्मान देने के साथ ही उनकी इज्जत करने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें