फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा का गुर सीख अब अपनी रक्षा खुद कर सकेंगी बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय बालिका हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज की छात्राएं अब विपरीत परिस्थिति में अपनी आत्मरक्षा खुद कर सकेंगी। यह हुनर उन्हें रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण देकर सिखाया जाएगा। इसका लाभ जिले के सभी 11 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा 16 राजकीय हाईस्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को मिलेगा। प्रशिक्षण जिला स्तर पर चयनित योग्य प्रशिक्षकों की तरफ से दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरे प्रदेश में पहली अगस्त से एक साथ प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के सामने कई बार विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होती रही हैं। इस दौरान छात्राएं उसका मुकाबला करने में अपने को असहाय महसूस करती रही हैं। इसके चलते कई बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए राज्य परियोजना के निदेशक ने राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को अपनी रक्षा स्वयं कर सकने तथा स्वावलंबी बनाने के लिए जूडो का प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम घोषित किया है। इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश में संचालित 361 राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों एवं 1486 राजकीय हाईस्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं को यह प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा जा चुका है। जुलाई माह में जिला स्तर पर प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रति विद्यालय तीन महीने के लिए होगा। एक प्रशिक्षक को एक दिन में तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण देना होगा। प्रत्येक विद्यालय में सप्ताह में तीन दिन ही प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलेगा। प्रति विद्यालय प्रति प्रशिक्षक तीन हजार रुपये मानदेय प्रति माह दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रत्येक विद्यालय में एक से दो घंटे का होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ह्रदयराम आजाद ने बताया कि प्रशिक्षण विद्यालय अवधि में दिया जाएगा। चयनित प्रशिक्षकों को मास्टर ट्रेनरों की तरफ से दक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें