फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन ही पति के साथ रह सकी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर (गाजीपुर)। पति से सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाली प्रतिभा का छह दिन बाद ही पति से साथ छूट गया। एसएसबी में कार्यरत रही प्रतिभा के हाथों में लगी मेहंदी और घर की महिलाओं की आंखों के आंसू इस मर्म को बयां कर रहे थे। घटना से पूरी दलित बस्ती में मातमी सन्नाटा फैला हुआ था। बहू और पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही अनिल राम के पिता की आंखों से आंसुओं की धार निकलने लगी। महिलाओं के रोने-बिलखने की आवाज रह-रहकर गांव के मातमी सन्नाटे को चीर रही थी।
विज्ञापन

दलित बस्ती निवासी अनिल राम की शादी मऊ जनपद की निवासी प्रतिभा से बीते 2 जून को हुई थी। विदा होने के बाद ससुराल आई प्रतिभा को पुत्रवधु के रुप में पाकर सास पंचरत्नी देवी और ससुर धर्मराज राम काफी खुश थे। छह दिनों तक घर में खुशी का माहौल था। इस खुशी को चार-चांद लगाने के लिए अनिल अपनी मां और पत्नी के साथ गुरुवार को मां कामाख्या के दर्शन-पूजन को ले गए। पूजा कर लौटते समय एक ही क्षण में टीबी मार्ग ने अनिल की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। घटना में घायल अनिल अपनी पत्नी और मां के शव को देखकर बिलखने लगे। घटना की जानकारी जैसे ही उसके पिता और छोटे भाई को हुई तो कोहराम मच गया। इस घटना से पूरी बस्ती में गम की चादर तन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें