फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 11 दुकानों को पटाखों की बिक्री का मिला लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने 11 दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजामों की स्थिति चिंताजनक है। हालात यह हैं कि 11 लाइसेंस प्राप्त दुकानों में महज चार पर ही अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की व्यवस्था दिखाई दे रही है। ऐसे में पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद शनिवार से ब्लॉक क्षेत्र के बीआरसी परिसर में पटाखों की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगे पटाखों की खरीदारी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। खासकर बच्चों और युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजार में माचिस बम 20 रुपये, रॉकेट 20 से 40 रुपये, अनार 20 से 100 रुपये, सुतली बम 20 से 50 रुपये और पेंसिल बम करीब 150 रुपये तक में बिक रहे हैं।
स्थानीय नागरिक आदित्य, मोहन, कुंदन, महेश, निर्मल और रमेश का कहना है कि पटाखे बेहद ज्वलनशील होते हैं। ऐसे में दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों का अभाव चिंता का विषय है। एसडीएम निधि जय ने बताया कि पटाखा बिक्री के लिए कुल 11 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। सभी दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने, अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखने और सुरक्षित गैलरी मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें