फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा जा सकते हैं दिलदारनगर के 11 जमाती

विज्ञापन
दिलदारनगर बाजार में दुकानों का करवाया जा रहा सैनेटराइज। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला मुख्यालय पर शम्मै हुसैनी अस्पताल में क्वारंटीन में रखे गए 11 संदिग्धों की अवधि अब पूरी होने वाली है। उनकी दूसरी सैंपलिंग कर ली गई है और रिपोर्ट जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। अब इन्हें जेल भेजा जाएगा या नहीं इस बात का फैसला रिपोर्ट पर ही निर्भर है। इधर, विदेशों से आए 55 लोगों की निगरानी समाप्त कर दी गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले करीब तीन हजार लोगों को भी हिदायतें देकर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर में पहले कोरोना के तीन मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कोरोना से संक्रमित मरीज दिल्ली के मरकज से होकर आए जमाती हैं। यह सभी दिलदारनगर में भी एक जलसे में शामिल होकर यहां आए थे। उसके बाद यहां के मरकजी मस्जिद से कुल 13 लोग पकड़े गए, उसमें से भी दो कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके बाद बाकी 11 लोगों को क्वारंटीन कर लिया गया। बाहरी जमातियों की मदद करने और अन्य सुविधाएं देने, लॉकडाउन तोड़ने आदि मामलों को लेकर इन सभी पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि इन्हें जेल भेजा जाएगा या क्वारंटीन में ही रखा जाएगा, यह फैसला रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा। इधर, दिलदारनगर पुलिस ने बाद में फिर 29 लोगों की सूची तैयार की। सभी की सैंपलिंग के बाद जगह-जगह 14 दिनों के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें